8साल के मासूम बालक के सिर में मार दी गोली, सिगरेट लाकर ना देने पर भड़का युवक - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 9 January 2025

8साल के मासूम बालक के सिर में मार दी गोली, सिगरेट लाकर ना देने पर भड़का युवक


रफीक खान
बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी घटना प्रकाश में आई है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जाएगा। यहां 8 साल के एक मासूम बालक ने सिगरेट लाने से इनकार क्या कर दिया, युवक बुरी तरह झल्ला उठा और उसने पिस्तौल उठाकर उसके सिर पर गोली दाग दी। बालक को खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी जान को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। An innocent 8-year-old boy was shot in the head, the youth got angry when he refused to bring him cigarette

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि घटना गोविंदपुर गांव के धरहरा थाना क्षेत्र में हुई। लड़का अपने घर के पास आग जलाकर ताप रहा था, तभी एक स्थानीय युवक उसके पास आया और उसे दुकान से सिगरेट लाने के लिए कहा। जब लड़के ने सिगरेट लाने से मना कर दिया, तो नीतीश ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाली और लड़के के माथे में गोली मार दी और मौके से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लड़के को खून से लथपथ पाया। गांव के लोगों की मदद से उसे धरहरा सीएचसी ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अंततः बालक की मौत हो गई।