JABALPUR में एक ही रस्सी से बनाए "फांसी के फंदों" पर झूल गए "वृद्ध पति-पत्नी", हड़कंप मचा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 22 April 2025

JABALPUR में एक ही रस्सी से बनाए "फांसी के फंदों" पर झूल गए "वृद्ध पति-पत्नी", हड़कंप मचा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम माझंगवा के सिंगोली में रहने वाली एक वृद्ध दंपत्ति में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।नायलॉन की रस्सी से बनाए गए फंदों पर वृद्ध दंपति को लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन देखकर हतप्रभ रह गए। पुलिस ने दोनों के शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। संदिग्ध घटना के पीछे क्या कारण है, पता लगाया जा रहा है। In JABALPUR, an "elderly couple" hanged themselves using the same rope, causing a stir

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतक दंपती का नाम राजकुमार पटेल (82) और पार्वती बाई (80) है। घटना के दौरान दोनों घर में अकेले थे। कुछ दिनों से राजकुमार बीमार थे। हाल ही में जबलपुर से इलाज करवाने के बाद गांव आए हुए थे। मृत दंपती के तीन बेटे-बहू हैं। दो लड़के जबलपुर में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा माता-पिता के साथ रहता था। घटना के समय छोटा बेटा काम से गया था। घर पर बुजुर्ग पति-पत्नी अकेले थे। मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बेटे ने खिड़की से झांककर देखा तो माता-पिता फांसी पर लटके हुए दिखाई दिए। इसके बाद ही पड़ोसियों, परिवार के अन्य सदस्यों, तथा पुलिस को सूचित किया गया।