20 लाख रुपए समेत ED का अफसर गिरफ्तार, केस सेटलमेंट के लिए मांगे थे 5 करोड रुपए, CBI की कार्रवाई - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 31 May 2025

20 लाख रुपए समेत ED का अफसर गिरफ्तार, केस सेटलमेंट के लिए मांगे थे 5 करोड रुपए, CBI की कार्रवाई


रफीक खान
प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ED के एक अधिकारी को 20 लाख रुपए की रिश्वत सहित सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन CBI की टीम ने गिरफ्तार किया है। एक केस के सेटलमेंट के नाम पर डिप्टी डायरेक्टर स्तर का यह अधिकारी 5 करोड रुपए की रिश्वत मांग रहा था। प्रथम किश्त के रूप में 20 लाख रुपए की रिश्वत जब दी जाने लगी तो उसे सीबीआई की टीम ने दबोच लिया। अधिकारी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। ED officer arrested with 20 lakh rupees, had demanded 5 crore rupees for case settlement, CBI action

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर का है, जहां ईडी की एक टीम सर्च ऑपरेशन के लिए गई थी। इसी दौरान यह रिश्वतखोरी का मामला सामने आया। चिन्तन रघुवंशी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं और उन्हें CBI ने उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद ट्रैप कर पकड़ा। आरोपी ईडी के डिप्टी डायरेक्टर चिन्तन रघुवंशी ने बिजनेसमैन से कुल 5 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह सौदा 2 करोड़ में तय हुआ। वह शुक्रवार को पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया। CBI अधिकारियों के अनुसार, डिप्टी डायरेक्टर रघुवंशी ने पीड़ित कारोबारी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत देने का लालच दिया था। इसकी एवज में भारी-भरकम रिश्वत मांगी गई थी। जैसे ही कारोबारी ने पहली किस्त दी, CBI ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब प्रवर्तन निदेशालय को न सिर्फ विपक्ष बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने भी यह कहा कि एजेंसी अपनी हदों को पार कर रही है। रिश्वत लेते पकड़ा गया अफसर इस बात को पूरी तरह साबित कर रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।