"खास-आम": स्प्रिंग रोल जैसा सुन्दर रूप लोगों को आकर्षित कर रहा, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 25 May 2025

"खास-आम": स्प्रिंग रोल जैसा सुन्दर रूप लोगों को आकर्षित कर रहा, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल


रफीक खान
फलों के राजा आम की जितनी प्रजातियां होती हैं, शायद ही किसी और फल की होती होगी। अलग-अलग रूप, अलग-अलग रंग, अलग-अलग स्वाद वाले आम अपने आप में खास हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के X हैंडल पर आम का एक बगीचा किसान सरदार जी के साथ खूब वायरल हो रहा है। पेड़ पर लटके आमों का रूप स्प्रिंग रोल की तरह सुंदर और आकर्षक लग रहा है। आम का स्वाद कैसा होगा? यह तो सिर्फ किसान और खाने वाले ही जानते हैं। X हैंडल पर वायरल होती यह फोटो अब सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि पंजाब के एक किसान द्वारा आम की यह खास किस्मत विकसित की गई है। जो घुमावदार स्प्रिंग की तरह नजर आ रहा है। X हैंडल पर इसका आकार जलेबी की तरह बताया गया है। ख्याति विदेश तक लोकप्रियता के साथ फैलने का भी दावा किया जा रहा है। किसान का यह नवाचार पंजाब के किस इलाके से है? यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि भारतीय कृषि क्षेत्र में निश्चित तौर पर आम की यह खास प्रजाति एक नई दिशा के साथ रास्ता तय करेगी। आम की खेती के तौर तरीकों को बदलते हुए यह खास आम अब लाखों रुपए कीमती आमों से भी कई गुना ऊंचाई पर पहुंच चुका है। "Khas-Aam": Beautiful shape like spring roll is attracting people, it is going viral on social media