MP में कार के ऊपर पलटा ट्राला, 9 की मौके पर ही मौत, 2 की हालत गंभीर, आधी रात को हादसा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 4 June 2025

MP में कार के ऊपर पलटा ट्राला, 9 की मौके पर ही मौत, 2 की हालत गंभीर, आधी रात को हादसा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में थांदला मेघनगर के बीच स्थित रेलवे फाटक संजयली के पास एक बेलागम भगता ट्राला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। घटना में कार बुरी तरह से चटपट हो गई और इसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा मंगलवार तथा बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे घटित हुआ है। पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। A trailer overturned on a car in MP, 9 died on the spot, 2 in critical condition, accident happened at midnight

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि हादसे के शिकार दो परिवार के लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और दो पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला और एक बच्ची घायल हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार में सवार लोग कल्याणपुरा के पास भावपुरा ग्राम से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप ट्राला ईको कार जीजे 09 बीएल 5956 पर पलट गया। जिसमें ईको पूरी तरह ट्राले के नीचे दब गई। इस दौरान उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए 8 लोग शिवगढ़ महुड़ा तहसील मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में मुकेश पिता गोपाल खपेड़ 40वर्ष, सावली पति मुकेश खपेड़ 35 वर्ष, विनोद पिता मुकेश खपेड़ 16 वर्ष, पायल पिता मुकेश खपेड़ 12 वर्ष, मढ़ी पति भारू बमनिया, विजय भारू बामनीय 14 वर्ष, कांता पिता भारू बमनिया 14 वर्ष, रागिनी रामचंद्र बमनिया 9 वर्ष, अकली पति सोमला परमार 35 वर्ष शामिल है। पायल सोमला परमार 19 वर्ष देवीगढ़ और आशु पिता रामचंद्र बमनिया 5 वर्ष मेघनगर शासकीय अस्पताल पहुंचाया