टिक टॉक स्टार सना की 17वें बर्थडे पर घर में घुसकर हत्या, हमलावर आया और गोलियों से भून कर चला गया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 3 June 2025

टिक टॉक स्टार सना की 17वें बर्थडे पर घर में घुसकर हत्या, हमलावर आया और गोलियों से भून कर चला गया


रफीक खान
17 साल की टिक टॉक स्टार सना युसूफ की पाकिस्तान में बर्थडे के मौके पर उसके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हमलावर आया और गोलियों से भून कर चला गया। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जी 13 इलाके में यह घटना घटित हुई। घटना के मात्र 9 मिनट पहले ही टिक टॉक स्टार सना यूसुफ ने केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसका फोटो भी वायरल हुआ है। Tik Tok star Sana was murdered in her house on her 17th birthday, the attacker came and shot her and left

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि 2 जून को सना का 17वां जन्मदिन था। उसके जन्मदिन पर एक शख्स रिश्तेदार बनकर घर में घुसा था। आरोपी ने पहले सना से घर के बाहर कुछ देर बात की और फिर घर के अंदर आकर गोलियां चलाई। सना को बहुत नजदीक से दो गोलिया लगी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के करीब 14 घंटे बाद सना यूसुफ का हत्यारा गिरफ्तार हो गया है। आरोपी पंजाब का है और उसकी सना से पहले से जान पहचान थी। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या के पीछे का मकसद व्यक्तिगत रंजिश थी। CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो पाई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। टिक टॉक पर सना के 7.25 लाख और इस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके लुक की वजह से लोग उनकी तुलना मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर से भी करते थे। डॉक्टर बनने का सपना देख रही सना खान की हत्या के बाद उनके परिजनों, रिश्तेदारों के अलावा फॉलोअर्स में भी मातम सा छा गया।