एक देश, दो कानून: दिग्विजय सिंह की रोड पर नमाज़ और कांवड़ यात्रा की पोस्ट देख तमतमाए मंत्री जी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 16 July 2025

एक देश, दो कानून: दिग्विजय सिंह की रोड पर नमाज़ और कांवड़ यात्रा की पोस्ट देख तमतमाए मंत्री जी



रफीक खान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के दिग्गज नेता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर रोड पर नमाज और कावड़ यात्रा की फोटो वाली एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने एक देश दो कानून का शीर्षक देते हुए झलक दिखाई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता तमतमा उठे। सोशल मीडिया पर ही कुछ लोगों ने उनकी इस प्रस्तुति की आलोचना की तो मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने तो खुलकर उनके खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। सियासत में इन दो नज़ारों की तुलना को सनातन के विरोध और अपमान से जोड़ा जा रहा है। One country, two laws: Minister got furious after seeing Digvijay Singh's post about Namaz on the road and Kanwar Yatra

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दिग्विजय सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें एक तरफ कांवड़ यात्रा दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ नमाज पढ़ते लोगों को पुलिस पीटती दिख रही है। कैप्शन में लिखा है एक देश, दो कानून ? दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट के बाद बीजेपी तमतमा उठी है और दिग्विजय सिंह पर करारा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह का ये पोस्ट खूब वायरल भी हो रहा है जिस पर लोग अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि 'मौलाना दिग्विजय सिंह केवल सनातन का विरोध करते हैं, वो कांवड़ यात्रा को भी विवादास्पद करना चाहते हैं। जाकिर नायक का महिमामंडन करने वाले, आंतकियों को संरक्षण देने की बात करने वाले, सेना के ऑपरेशन पर विवाद खड़ा करने वाले, पाकिस्तान परस्ती की बात करने वाले, तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाले दिग्विजय सिंह से कुछ और अपेक्षित नहीं हैं। भाजपा द्वारा की जा रही आलोचना पर कुछ लोगों ने पलटवार करते हुए दोनों पोस्ट पर टिप्पणी करने की मांग भी की है।