MP में सीनियर IAS अफसरों के तबादले, संजीव झा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सुखबीर सिंह को PWD भेजा - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 2 July 2025

MP में सीनियर IAS अफसरों के तबादले, संजीव झा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सुखबीर सिंह को PWD भेजा


रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार तथा बुधवार की दरमियानी रात में कुछ आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि पहले व्यापक पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी होने की अटकलें लगाई जा रही थी। कई जिलों के कलेक्टर भी बदले जाना थे लेकिन फिलहाल एक संक्षिप्त सूची जारी की गई है। Transfer of senior IAS officers in MP, Sanjeev Jha Chief Electoral Officer, Sukhbir Singh sent to PWD

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि चुनाव आयोग से सुखवीर सिंह की सेवाएं वापस लेकर लोक निर्माण विभाग प्रमुख सचिव बनाया है। वही संजीव कुमार झा अब प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे हुए। अभी वे सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर हैं। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव रघुराज एम आर सचिव श्रम होंगे‌। सचिव सामान्य प्रशासन अनिल सुचारी को सागर संभाग का आयुक्त बनाया है। राज्य मानव अधिकार आयोग के सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता को राजस्व मंडल के सदस्य और प्रमुख सचिव राजस्व विवेक कुमार पोरवाल को तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सुखवीर सिंह के लोक निर्माण विभाग का दायित्व संभालने पर अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और रघुराज एम आर के श्रम विभाग के सचिव पद का कार्यभार संभालने पर प्रमुख सचिव खनिज उमाकांत उमराव इस अतिरिक्त दायित्व से मुक्त हो जाएंगे। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में ही IAS तथा आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी की जा सकती है।