रीवा में गाजी मियां की मजार में तोड़फोड़, धार्मिक झंडा लगा दिया, पुलिस ने दर्ज की अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 16 August 2025

रीवा में गाजी मियां की मजार में तोड़फोड़, धार्मिक झंडा लगा दिया, पुलिस ने दर्ज की अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में धार्मिक उन्माद का मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने गाजी मियां की मजार में घुस कर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं धर्म विशेष का धार्मिक झंडा लगा दिया। घटना से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। मुस्लिमों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। सीसी कैमरों के फुटेज भी खगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। Ghazi Miyan's shrine in Rewa was vandalized, a religious flag was hoisted, police registered an FIR against unknown people

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि रीवा जिले के गोर्गी गांव में एक मजार पर कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने मजार के गुंबद पर धार्मिक झंडा लगा दिया। शनिवार को जब मुस्लिम समाज को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कार्य शुरू करवाया। रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोर्गी गांव का है। यहां पर मुस्लिम समाज के आस्था के प्रतीक गाजी मियां की मजार है, जो काफी पुरानी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर यहां पर जब लोग ज़ुमे की नमाज पढ़कर गए तो सब ठीक था। लेकिन, रात में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मजार को क्षतिग्रस्त कर उसमें धार्मिक झंडा लगा दिया गया।