पालतू कुत्ता गायब हो जाने पर भड़क उठे थ्री स्टार वाले साहब, आधी रात को घर बुलाया, फिर लिटा-लिटाकर पीटा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 27 August 2025

पालतू कुत्ता गायब हो जाने पर भड़क उठे थ्री स्टार वाले साहब, आधी रात को घर बुलाया, फिर लिटा-लिटाकर पीटा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के खरगोन जिला पुलिस बल में रक्षित निरीक्षक के रूप में पदस्थ एक पुलिस इंस्पेक्टर का अपने पालतू कुत्ते के गायब हो जाने पर गुस्सा इतना उबाल मारा कि उन्होंने जिम्मेदार सिपाही को आधी रात को बुलाया और फिर उसे लिटा लिटाकर बेल्ट से पीटा। कुत्ते के देखरेख की जिम्मेदारी सिपाही की थी और पुलिस इंस्पेक्टर को यह लगा कि उसकी लापरवाही से कुत्ता गायब हो गया। इसके बाद सिपाही के परिजन और उसकी स्वजातीय बंधु जे एस संगठन के बैनर तले आ पहुंचे और उन्होंने FIR दर्ज करवाने के लिए अजाक्स थाने में जमकर हंगामा किया। The three-star boss got furious when his pet dog went missing, called him home at midnight, then beat him up while he was lying down

 जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कांस्टेबल राहुल चौहान ने बताया कि उसकी ड्यूटी आरआई सौरभ कुशवाहा के सरकारी आवास पर लगी थी। 23 अगस्त की रात 10 बजे आरआई कुशवाहा ड्यूटी पूरी कर घर लौटे तो राहुल अपने क्वार्टर पर आ गया। देर रात करीब 1:30 बजे आरआइ ने उसे फोन कर तुरंत आने को कहा। राहुल पहुंचा तो आरआई ने अपने पालतू श्वान के गायब होने पर नाराजगी जताई। फिर उसकी पिटाई कर दी। राहुल ने अजाक थाने में लिखित शिकायत दी है। इसके मुताबिक, मारपीट के दौरान आरआई की पत्नी भी मौजूद थीं। उन्होंने चप्पल से मारने के साथ नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी। गुस्साए संगठन के सदस्याओं और स्वजनों ने खरगोन- खंडवा मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। कांस्टेबल का आरोप है कि आरआई और उनकी पत्नी ने जातिसूचक अपशब्द कहे और बेल्ट से पीटा। मामला 23 अगस्त का है। सोशल मीडिया पर चोटें दिखाने का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित कांस्टेबल राहुल चौहान ने अजाक (अनुसूचित जाति/जनजाति) थाने में लिखित शिकायत दी है लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हुई। वहीं वीडियो में वह अपने हाथ, पैर, कमर और पीठ पर पड़े नीले निशान दिखा रहा है। एस पी धर्मराज मीणा के निर्देश पर पुलिस ने कांटेबल का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। रक्षित निरीक्षक सौरभ कुशवाहा और उनकी पत्नी को बयान के लिए सूचित कर दिया गया है।