डकैती के बाद चोरी, खाकी पर लगा फिर दाग, राजधानी भोपाल का मामला, आरोपी महिला डीएसपी फरार - khabarupdateindia

खबरे

डकैती के बाद चोरी, खाकी पर लगा फिर दाग, राजधानी भोपाल का मामला, आरोपी महिला डीएसपी फरार


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। यहां एक महिला डीएसपी पर अपनी सहेली के घर में घुसकर ₹2 लाख और मोबाइल चुराने का आरोप लगा है। बाकायदा इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध भी कर लिया है और महिला डीएसपी की तलाश की जा रही है। इसके पहले मध्य प्रदेश के ही सिवनी जिले में डीएसपी पूजा पांडे पर डकैती का मामला दर्ज हो चुका है और उनके साथ एक दर्जन पुलिस वाले अभी भी जेल में है। Theft after robbery, khaki uniform again tarnished, case from capital Bhopal, accused female DSP absconding

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह आरोप महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर लगा है। सहेली की शिकायत पर महिला डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जहांगीराबाद थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार महिला डीएसपी ने अपनी सहेली के घर से मोबाइल और दो लाख रुपए की चोरी की है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डीएसपी ने मोबाइल फोन लौटा दिए हैं। वहीं, दो लाख रुपए के साथ वह फरार हैं। सहेली ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मैं नहाने गई थी। इसी दौरान कल्पना रघुवंशी घर में घुसीं। चार्जिंग में लगे फोन और बैग से दो लाख रुपए नगद लेकर चली गईं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला डीएसपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस घटना ने पुलिस महकमे को एक बार फिर से शर्मसार किया है। इस मामले में अब तक पुलिस विभाग ने एफआईआर के अलावा कल्पना रघुवंशी पर कोई भी सख्त एक्शन नहीं लिया है।