MP में नया गांव के पास नदी पर बना पुराना पुल सोमवार को सुबह हुआ धराशाई, गाड़ियों सहित गिरे लोग - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 1 December 2025

MP में नया गांव के पास नदी पर बना पुराना पुल सोमवार को सुबह हुआ धराशाई, गाड़ियों सहित गिरे लोग


रफीक खान
मध्य प्रदेश में रायसेन जिला अंतर्गत बरेली नगर से पिपरिया की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम नयागांव के पास स्थित नदी पर बना एक पुराना पुल धराशाई हो गया। सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे यह घटना अचानक हुई। इस दौरान पुल के माध्यम से गुजर रहे लोग वाहन सहित नीचे गिरे आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर रूप से घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया है। An old bridge over a river near Naya village in Madhya Pradesh collapsed on Monday morning, burying people and vehicles.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पुल के नीचे कुछ दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। घटना से कुछ देर पहले ही मजदूर पुल के नीचे से निकले थे। जिससे उनकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, तब तक ग्रामीणों ने घायलों केा निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था। इस पुल के जर्जर होने की खबरें पहले सामने आ चुकी लेकिन समय रहते जिम्मेदारों ने मरम्मत का काम नहीं कराया। जब घटना हुई, उसके कुछ मिनट बाद ही यहां से बस गुजरने वाली थी, जो घटना के समय 300-400 मीटर दूर रही होगी।