दर्दनाक हादसा: मारुति XL6 कार हुई बेलगाम, मरने वालों में 7 से 14 साल उम्र की 5 लड़कियां, 11 साल का लड़का - khabarupdateindia

खबरे

दर्दनाक हादसा: मारुति XL6 कार हुई बेलगाम, मरने वालों में 7 से 14 साल उम्र की 5 लड़कियां, 11 साल का लड़का


रफीक खान
महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी तालुका में देर रात एक कार मारुति XL6 बेलगाम होकर सड़क किनारे कुएं में जा गिरी। पानी से भरे कुएं में गिरी कर को रेस्क्यू कर जब तक निकाला जाता, उसमें सवार नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 7 से 14 साल की 5 लड़कियां तथा 11 साल का एक लड़का शामिल है। दर्दनाक हादसे का शिकार कार सवार मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रहने वाले हैं। Tragic accident: Maruti XL6 car goes out of control, among the dead are five girls aged 7 to 14 years and an 11-year-old boy.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि पीड़ित डिंडोरी तालुका मैं रहने वाले इंदौर के दरगुडे परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है; इन बच्चों में सात से 14 साल की उम्र की पांच लड़कियां और 11 साल का एक लड़का शामिल है।परिवार वाले एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। ड्राइवर का कार से नियंत्रण हटते ही यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।