रफीक खान
मध्य प्रदेश में एक महिला डीएसपी फिर चर्चाओं में आ गई है। कटनी जिले में एक ट्रांसपोर्टर से खुलेआम ₹30000 लेने वाली महिला सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने फिर खाकी को बदनाम कर दिया है। एसपी अभिनय पटेल विश्वकर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनका प्रभार छीनकर अजाक डीएसपी शिवा पाठक को जिम्मेदारी दे दी गई है। मामले में एक सिपाही तथा ड्राइवर को सस्पेंड भी कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने शुरू कर दी है। Khaki is once again embarrassed, SP takes away the charge of female CSP, gives charge to Ajak DSP, ASP starts investigation into the matter
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 22 जुलाई को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन ने एसपी से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वाहन चेकिंग के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी को रोककर CSP नेहा पच्चीसिया ने 30 हजार रुपए की मांग की। शिकायत में आरोप है कि मौके पर 25 हजार रुपये नकद लिए गए जबकि शेष 5 हजार रुपये अगले दिन चालक के माध्यम से मंगवाए गए। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ कुछ साक्ष्य भी सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। वही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कटनी SP अभिनय विश्वकर्मा ने प्रारंभिक जांच के बाद कॉन्स्टेबल और ड्राइवर केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नया कार्य विभाजन आदेश जारी करते हुए DSP नेहा पच्चीसिया के कार्यक्षेत्र से कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर थाना हटाकर उनका प्रभार अजाक DSP शिवा पाठक को सौंप दिया गया।
.jpg)