तड़प-तड़पकर हुई गायों की मौत, लोगों ने बस से यात्रियों को उतार दिया वरना गंभीर घटना हो सकती थी - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 8 July 2026

तड़प-तड़पकर हुई गायों की मौत, लोगों ने बस से यात्रियों को उतार दिया वरना गंभीर घटना हो सकती थी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के उज्जैन में नानाखेड़ा थाना इलाका क्षेत्र में एक यात्री बस द्वारा गायों को कुचल देने के बाद क्षेत्रीय नागरिकों का आक्रोश जबरदस्त तरीके से उबल गया। एकत्रित हुई भीड़ ने पहले तो बस पर पथराव किया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। गनीमत यह थी कि भीड़ ने बस में सवार यात्रियों को नीचे उतार लिया वरना और अधिक गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। बस में आग के अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ क्षेत्रीय नागरिकों का आक्रोश है, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी। जिस बस ने गायों को मौत के घाट उतारा, वह भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोलू शुक्ला की कंपनी द्वारा संचालित बस बताई जा रही है। The cows died an agonizing death; people made the passengers get off the bus, otherwise a serious incident could have occurred.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि यह यात्री बस इंदौर से उज्जैन आ रही थी। जब बस नानाखेड़ा पहुंची थी, तभी तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गायों के ऊपर चढ़ा दी। जिससे वहां दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ गाय गंभीर रूप से घायल भी हुई है। घटना की खबर क्षेत्र में पल भर में फैल गई और बस को रोक लिया गया। एकत्रित कोई भीड़ में सबसे पहले बस के भीतर बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित ढंग से नीचे उतारा, ताकि किसी व्यक्ति को आंच न आए। इसके बाद आपा खो चुकी भीड़ ने बस पर पथराव शुरू कर दिया और उसके सामने व खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए। इसी हंगामे के बीच अचानक बस धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को खाक कर दिया। जब तक फायर ब्रिगेड के वाहन सूचना पाकर वहां पहुंचे, तब तक बस पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पांच महीने पहले शुक्ला ब्रदर्स की बस ने टक्कर मारकर एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की भी जान ले ली थी। इसके अलावा अरविंद हॉस्पिटल के पास भी तेज गति से बस चलाई जाने पर नाराज लोगों ने बस के चालक के साथ मारपीट की थी और बस में तोड़फोड़ कर दी थी। इंदौर में तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला के परिवार से जुड़ी बसें इंदौर उज्जैन रूट पर संचालित होती है। ज्यादातर बसों पर गोलू भी लिखा होता है। इस बस सर्विस के बारे में कई बार शिकायत हो चुकी है, लेकिन इसके चालक अंधाधुंध गति से बसों को चलाते हैं।