रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिला अंतर्गत धर्मपुरी थाने में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला को बचाने और आग बुझाने के प्रयास में एक सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी झुलस गए। आग से झुलसे सभी लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार को दोपहर के बाद की बताई जा रही है, जब एक पति पत्नी पैसों के लेनदेन संबंधी विवाद को लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने पति-पत्नी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए FIR भी दर्ज कर ली है। A couple visited the police station to lodge a complaint regarding a financial dispute; the police accused them of misconduct and registered an FIR.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दीपिका ठाकुर रविवार दोपहर अपने पति काशिफ के साथ धरमपुरी थाने पहुंची थी। यहां पुराने पारिवारिक मामले को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान दीपिका ने अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और आग लगा ली।घटना के तुरंत बाद दीपिका को स्थानीय शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला करीब 13 प्रतिशत जली है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी ब्रजेशकुमार मालवीय थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और एडीशनल एसपी विजय डावर भी मौके पर पहुंचे। एएसपी डावर ने बताया कि दीपिका ठाकुर और उसके पति काशिफ का स्वजन से पैसे के लेन-देन और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दीपिका की प्रवृत्ति पहले भी विवादित रही है। वह पूर्व में कभी पानी की टंकी तो कभी मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को दीपिका और उसके पति काशिफ ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की। इसके बाद दीपिका ने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने मामले में काशिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
