खूनी संघर्ष में दो सगे भाई मारे गए, चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप, गंभीर घायलों को भेजा मेडिकल - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 2 August 2026

खूनी संघर्ष में दो सगे भाई मारे गए, चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप, गंभीर घायलों को भेजा मेडिकल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे सरकारी जमीन पर कब्जा और कटीली बड़ी लगाने का विवाद सामने आया है। डबल मर्डर का आरोप चचेरे भाइयों पर लगा है। खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के कौन लोग घायल हुए? यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Two real brothers killed in a violent clash; cousins ​​accused of murder; those seriously injured sent for medical examination.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मुरैना जिले के हटूंपुरा गांव में रविवार दोपहर 2 बजे सरकारी जमीन पर कब्जा और कांटों की बाड़ लगाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें 8 लोगों ने 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग में राजवीर गुर्जर (42) और उनके छोटे भाई अजब सिंह उर्फ बंटू (30) को गोली लगी थी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं विकास गुर्जर और पप्पू उर्फ धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि हटूपुरा गांव निवासी रामजीलाल गुर्जर और नवल गुर्जर सगे भाई थे। कुछ साल पहले दोनों की मौत हो चुकी है। दोनों की खेती की जमीन पास-पास है, जिस पर उनके बच्चों का कब्जा है। इन्हीं खेतों के पास करीब पांच बिस्वा (लगभग आधा बीघा) सरकारी जमीन है। सरकारी जमीन के एक हिस्से पर नवल गुर्जर के 2 बेटे नाथूराम और छोटेलाल पहले ही मकान बना चुके हैं। वहीं दूसरे हिस्से पर रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर मकान बनाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रामजीलाल के बेटे और उनके परिजन लाठी-डंडे लेकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। दूसरी ओर नाथूराम-छोटेलाल पक्ष के करीब 12 लोग पहले से ही खेतों के पास बंदूकें और लाठियां लेकर मौजूद थे। कहां सनी के बाद दोनों पक्षों में घातक हथियारों और फायरिंग से खूनी संघर्ष हुआ। मृतकों के परिजन रिकू गुर्जर ने नाथूराम उर्फ नत्थो, छोटेलाल उर्फ छोटे सिंह, सचिन, राहुल, बसुमित, सत्यपाल, लवकुश और गोलू समेत छह अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।