फरार सस्पेंड पुलिस अधिकारी का विवादों से पुराना नाता, पति से तलाक का चल रहा केस, सीनियर्स को भी नहीं बख्शा - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 29 August 2026

फरार सस्पेंड पुलिस अधिकारी का विवादों से पुराना नाता, पति से तलाक का चल रहा केस, सीनियर्स को भी नहीं बख्शा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी शहर की नगर पुलिस अधीक्षक रही नेहा पच्चीसिया पर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया है। महिला पुलिस अधिकारी FIR दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रही है। उनके दोनों सह आरोपी भी फरार हैं। नेहा का विवादों से पुराना नाता रहा है। नेहा पच्चीसिया का उनके पति से भी तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। पति पर भोपाल के हबीबगंज थाने में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। इसके अलावा ग्वालियर में पदस्थापना के दौरान आईजी जैसे वरिष्ठ अधिकारी को भी उन्होंने नहीं बक्शा और सार्वजनिक रूप से आरोप लगा डाले। जहां-जहां पदस्थापना रही, वहां हमेशा विवादों को लेकर चर्चित रही। The absconding suspended police officer has a history of controversies, is currently involved in a divorce case with her husband, and did not even spare her seniors.

गिरफ़्तारी से बचने के लिए नेहा पच्चीसिया हर संभव प्रयास कर रहीं हैं। उनके अग्रिम जमानत के आवेदन पर कोर्ट में शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। वर्ष 2016 में पुलिस सेवा में आई नेहा पच्चीसिया को मई 2025 में कटनी का CSP का दायित्व दिया गया था। इससे पहले वे अनेक जगहों पर रहीं। नेहा पच्चीसिया को फरवरी 2021 में गुना से हटाया गया था। इसके बाद बवाल मच गया। नेहा पच्चीसिया ने फेसबुक पोस्ट में ग्वालियर रेंज के तत्कालीन IG अविनाश शर्मा और गुना TI पर गंभीर आरोप लगाए। बाद में फेसबुक से पोस्ट हटा दी और इसे किसी की शरारत बताया। उन्होंने कहा कि फेक आईडी से पोस्ट की गई। नेहा पच्चीसिया का यह विवाद खत्म नहीं हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने नौकरी छोड़कर लड़ाई लड़ने तक की बात कह दी। नेहा पच्चीसिया ने कहा कि वे फेसबुक पर इनएक्टिव हैं। कई माहों से कोई पोस्ट नहीं की। मेरे खिलाफ यदि ऐसी ही साजिश चलती रही तो नौकरी छोड़कर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में रखा गया। इसके बाद खंडवा भेजा गया। पुलिस अधिकारी अपने पति कुणाल जोशी, जो पेशे से इंजीनियर है, पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उनकी दो जुड़वा बेटियां साथ ही रह रही हैं। जबलपुर आईजी के निर्देश पर कटनी पुलिस फरार नेहा की तलाश तो कर रही है पर वह अब तक गिरफ्तार कर पाने में नाकाम रही है।