रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरेला थाना अंतर्गत क्षेत्र के शूलपुरी गांव में आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले दो मासूम बच्चों की नाले में डूब कर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शनिवार को उस वक्त हुई, जब दोनों बच्चे आंगनबाड़ी की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। दोनों बच्चे कब खेलते-खेलते या नहाने की कोशिश में नाले में समा गए? पता ही नहीं चल पाया। बाद में दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Tragic incident near Barela; village plunged into mourning; police have initiated an investigation; bodies sent for post-mortem.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बरेला के शूलपुरी गांव में रहने वाले आदिवासी समाज के दो बच्चे साहिल तथा रोमिल आंगनवाड़ी में पढ़ते हैं। वे करीब साढ़े 4 साल की उम्र के हैं। शनिवार को आंगनबाड़ी की छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चे बिना किसी अभिभावक या स्कूल की सहायिका के घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
