दिल दहला देने वाली घटना से समूचे इलाके में सन्नाटा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाई का बयान नहीं - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 21 September 2026

दिल दहला देने वाली घटना से समूचे इलाके में सन्नाटा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाई का बयान नहीं


रफीक खान
मध्य प्रदेश के दमोह जिला अंतर्गत कबीरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली ऐसी घटना हो गई, जिससे आसपास के इलाकों में सन्नाटा छा गया। यहां कथित आरोपी ने अपनी पत्नी तथा तीन मासूम बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला। घटना के पीछे आरोपी ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध छोटे भाई से होना कारण बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अब तक आरोपी के छोटे भाई का कोई भी आधिकारिक बयान पुलिस के माध्यम से सामने नहीं आया है। A chilling incident has left the entire area in a state of stunned silence; the police have arrested the accused, but the brother has not given a statement.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि द्वारका पटेल को यह शंका थी कि उसकी पत्नी खेमाबाई का अवैध संबंध छोटे भाई हरिशंकर से चल रहे हैं। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और रात्रि में द्वारका पटेल ने पत्नी 27 वर्षीय खेमाबाई, बेटी 7 वर्षीय उर्मिला, 4 वर्षीय बेटा उमेश और एक वर्षीय मासूम बेटे राजा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी और उसकी पत्नी का विवाद लंबे समय से हो रहा था। पत्नी द्वारा उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। आरोपी के इकबलिया बयान के अनुसार उसके छोटे भाई यानी की मृतका के देवर से पूछताछ का ब्यौरा सामने नहीं आया है।