रफीक खान
मध्य प्रदेश के विंध्याचल में रीवा से सीधी जा रही एक बस बलकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होते हुए गड्ढे में पलट गई। घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। घटना के दौरान काफी चीख पुकार माहौल बन गया था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। Bus traveling from Rewa to Sidhi meets with an accident on National Highway-39; two women and two men among the deceased.
जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रीवा-सीधी मार्ग पर बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-39 पर बदवार स्टैंड के पास रीवा से सीधी जा रही यात्री बस की बल्कर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क से उतरते हुए गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के साथ घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया।
