जबलपुर की बेलखेड़ा इलाके का मामला, लहूलहान हालत में पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने पिता को लिया अभिरक्षा में - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 2 September 2026

जबलपुर की बेलखेड़ा इलाके का मामला, लहूलहान हालत में पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने पिता को लिया अभिरक्षा में


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत बेलखेड़ा थाना इलाके में बुधवार को सगे पिता ने अपने 3 साल के मासूम बेटे की हथोड़ा मार कर हत्या कर दी। बेटा शोर मचा रहा था और पिता उससे तंग हो रहा था। बेटे के शोर से पिता इतना अधिक आक्रोशित हो गया कि उसने हथौड़े से हमला कर हमेशा के लिए शांत कर दिया। गंभीर रूप से लहू लहान हालत में मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता को अभीरक्षा में ले लिया है। Incident in the Belkheda area of ​​Jabalpur; the victim was rushed to the hospital in a blood-soaked condition, and the police have taken the father into custody.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि बेलखेड़ा थाना ग्राम बसौडी निवासी तुलसीराम मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका गत 18 साल से उपचार चल रहा है। बुधवार दोपहर उसका तीन वर्षीय बच्चा घर में खेल रहा था। इस दौरान पिता ने उसे शांत रहने के निर्देश दिए। इसके बावजूद भी बच्चा अपने खेल में लगा रहा। इसके कारण पिता ने आवेश में आकर घर में रखी हथौड़ी उठाकर अपने बेटे पर हमला कर दिया। हथौड़ी के प्रहार से मासूम बच्चे को सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई थी। बच्चे की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि बच्चा लहूलुहान अवस्था में जमीन में पड़ा हुआ है। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।