हत्या और हत्या के प्रयास मामले में बंद कैदी ने देसी पिस्टल से की वारदात, गंभीर अवस्था में भेजा गया एम्स अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 2 September 2026

हत्या और हत्या के प्रयास मामले में बंद कैदी ने देसी पिस्टल से की वारदात, गंभीर अवस्था में भेजा गया एम्स अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को एक बेहद सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। यहां सुबह के 10 से 11 के बीच जिला जेल में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले के एक कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर स्थिति में घायल जेल प्रहरी को पहले रायसेन जिला अस्पताल और फिर भोपाल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां से उसे एम्स अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि गोली चलाने वाले कैदी ने सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है। वह जेल के गेट तक पहुंच गया था और भागने की फिराक में था। हालांकि पूरे मामले की जांच पुलिस तथा जेल प्रशासन भी कर रहा है। An inmate imprisoned in a murder and attempted murder case committed an act of violence using a country-made pistol; he has been sent to AIIMS Hospital in critical condition.

जानकारी का मुताबिक कहा जाता है कि घटना रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र के पठारी स्थित जिला जेल की है। बुधवार सुबह करीब 10.15 बजे जेल परिसर में स्कूली बच्चों के लिए राखी कार्यक्रम का आयोजन होना था। बरेली के दिमाड़ा गांव का निवासी कैदी नीलेश ठाकुर, जो धारा 302 (हत्या) और हत्या के प्रयास के मामलों में जेल में बंद है, इस कार्यक्रम के लिए फलों की टोकरी लेकर जेल के मुख्य गेट तक आया था। नीलेश का इरादा गेट खुलवाकर जेल से भागने का था। इसी दौरान उसने गेट पर तैनात प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर पीछे से कट्टे से फायर कर दिया। गोली प्रहरी की कमर के निचले हिस्से में लगी और शरीर के अंदर धंस गई। वारदात के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। सहकर्मियों ने तुरंत घायल प्रहरी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था में भोपाल एम्स भेज दिया। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कड़े सुरक्षा घेरे और लगातार चेकिंग के बावजूद जेल के भीतर देसी कट्टा कैसे पहुंचा? क्या इसमें किसी अंदरूनी साठगांठ की भूमिका है या फिर सुरक्षा में कोई बहुत बड़ी चूक हुई है? जेल प्रशासन कटघरे में आ गया है और सघन जांच पड़ताल की जा रही है।