रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की टेलीकॉम फैक्ट्री में बुधवार को दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में वहां स्क्रैप समेट रहे दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। यह मजदूर जयपुर की ठेका लेने वाली ए एस स्टील कंपनी ने काम पर लगाए थे। कुछ मजदूरों के घायल होने की भी खबर है। सूचना पर पुलिस ने मौके से मजदूरों के शव उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिए। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में दीवार गिरने के पीछे पुरानी और जर्जर होना कारण सामने आया है, जबकि सुरक्षा मानको की अनदेखी के भी सवाल उठ खड़े हुए हैं। An accident occurred near Ranital Gate No. 2; work on dismantling scrap had been underway for the past 15 days, and a Jaipur-based company held the contract.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर की टेलीग्राफ फैक्ट्री के रानीताल स्थित गेट नंबर 2 की तरफ से जयपुर की ठेका कंपनी ए एस स्टील स्क्रैप का ठेका लिया है। पिछले 15 दिनों से लगातार स्क्रैप को खोलने और समेटने का काम किया जा रहा है। मौके पर काम कर रहे मजदूर कयामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि मलबे में दबकर मौत का शिकार हुए मजदूरों का नाम अकबर और नसीम है। परिसर में स्थित एक पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे उसके सहारे टिका भारी शेड नीचे आ गिरा। इस हादसे के वक्त नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रशासन ने मामले को दबाने की नीयत से परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और किसी भी बाहरी व्यक्ति, मीडियाकर्मियों या परिजनों के भीतर जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी।
