रफीक खान
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर तथा सागर जिले के कद्दावर नेता संजू उर्फ संजय शर्मा के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ED की टीमों ने बुधवार की सुबह धावा बोल दिया। कथित तौर पर NHAI के फर्जीबाड़े को लेकर यह पड़ताल शुरू हुई है। देशभर के 14 ठिकानों पर एक साथ प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पहुंचे हैं और जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं व्यापक पैमाने पर कागजात और कंप्यूटर में दर्ज जानकारी को खंगाला जा रहा है।Officials from Delhi have arrived to investigate the NHAI fraud; the probe covers everything from the highway to the 'Devi' site, and computers are being examined.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि प्रवर्तन निदेशालय ED ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े (Toll Collection Fraud) और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस मामले के तहत जांच एजेंसी ने दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के तहत मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा से भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में रहे पूर्व विधायक संजय शर्मा के ठिकानों और उनके हाईवे स्थित कार्यालय पर भी ED की दिल्ली से आई टीमों द्वारा पड़ताल और तलाशी ली जा रही है। अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जांच में सामने आया है। आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर टोल टैक्स कलेक्शन को डाइवर्ट करने के लिए अनधिकृत या अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर फर्जी रसीदें बनाई जा रही थीं। फॉरेंसिक जांच और खुद NHAI के रिकॉर्ड ने टोल टैक्स प्लाजा पर इस तरह के अनधिकृत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल और वित्तीय हेरफेर की पुष्टि की है। केंद्रीय एजेंसी ने पुलिस द्वारा दर्ज की गई दो एफआईआर (FIR) का संज्ञान लेते हुए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह एक्शन शुरू किया है। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा और देवरी में करीब आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची दिल्ली ED की टीमों ने झरिया के यहां भी पहुंच कर कुछ तथ्य संग्रहित किए हैं।
