रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में सराफा इलाके में देर रात एक भीषण अग्नि दुर्घटना हो गई। घटना के दौरान उठती तेज लपटे तथा धुएं की स्थिति में वहां अफरा तफरी मच गई। अग्नि दुर्घटना के पीछे आरंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट कारण का संकेत मिला है। घटना में लाखों रुपए के आभूषण जलकर खाक हो गए। समय रहते अग्नि दुर्घटना पर काबू पा लिया गया अन्यथा आसपास की कई दुकानें चपेट में आ सकती थी। The incident occurred late at night; a food street had been set up in the Sarafa area, and panic ensued upon seeing flames and rising smoke.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर के प्रमुख और व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र बड़ा सराफा में भीषण आगजनी की घटना देर रात उस समय की है, जब बड़ा सराफा की प्रसिद्ध खान - पान चौपाटी गुलजार थी और बड़ी संख्या में लोग यहां अलग - अलग प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए मौजूद थे। इसी दौरान एक ज्वेलर्स की दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे सराफा बाजार में फैल गया, जिससे दम घुटने जैसी स्थिति बनने लगी। देखते ही देखते लोग आनन - फानन में अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाते नजर आए। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सराफा की संकरी गलियों के बावजूद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछारें शुरू कीं। पुलिस ने एहतियातन आसपास का क्षेत्र खाली करवाकर भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस नुकसान का स्पष्ट आंकलन करेगी।
