एफसीआई का चावल लेकर आ रहा था, इंजन का बेहतरीन मिस्त्री ट्रक का मालिक बनकर उसी में करता था ड्राइवरी - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 1 September 2026

एफसीआई का चावल लेकर आ रहा था, इंजन का बेहतरीन मिस्त्री ट्रक का मालिक बनकर उसी में करता था ड्राइवरी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बने दमोह नाका से मदन महल तक के फ्लाईओवर ब्रिज पर महानद्दा की तरफ उतरने वाले छोर पर मंगलवार को एक ट्रक के नीचे उसका मालिक ही आकर कुचल गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का ब्रेक फेल कैसे हुआ? मलिक को उसने कैसे चपेट में ले लिया? और फिर ट्रक अपने आप वहीं रुक भी गया? यह सब कोई समझ भी नहीं पाया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को मौके से उठाया तथा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शशिनाख्त हनुमानताल थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इसराइल उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।He used to transport FCI rice; an expert engine mechanic who had become the truck's owner, he drove the vehicle himself.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हनुमान ताल थाना अंतर्गत क्षेत्र रजा चौक के समीप रहने वाले मोहम्मद इसराइल उर्फ पप्पू भारी वाहनों के अच्छे खासे इंजन मिस्त्री थे। उन्होंने अपनी मेहनत से ट्रक खरीदा और ट्रक मालिक बनने के बाद खुद ही ड्राइवरी करते थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। हनुमानताल क्षेत्र निवासी शेख इसराइल ट्रक में करीब 22 टन चावल लोड कर कहीं बाहर ले जाने की तैयारी में थे। फ्लाईओवर पर ट्रक क्यों रोका? क्या उसमें कोई खराबी आ गई थी? या फिर इसराइल उर्फ पप्पू को कोई शारीरिक समस्या हुई? जो वह ट्रक के सामने बैठ गए। यह सब एक तरह से पहेली बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों और प्रारंभिक जानकारी में अजीब कारण सामने आ रहे हैं। दिन के सुबह 10:00 बजे जबलपुर का निवासी होने के बावजूद ट्रक के सामने बैठकर आराम करने जैसी बात... वह भी फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर न सिर्फ अजीब लग रही है बल्कि विश्वास ही नहीं होता। हादसे के बाद ट्रक आगे जाकर फ्लावर की ही दीवार से टकराया और रुक गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मदनमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसे शेख इसराइल के शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।