संगठन को सर्वोपरि मानने वाले डॉ. त्रिवेदी को सभी नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गुटीय राजनीति का हिस्सा नहीं - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 14 October 2026

संगठन को सर्वोपरि मानने वाले डॉ. त्रिवेदी को सभी नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गुटीय राजनीति का हिस्सा नहीं


रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में चिकित्सा प्रकोष्ठ को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्कारधानी जबलपुर के प्रख्यात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वीनी कुमार त्रिवेदी को एक बार फिर प्रदेश सह संयोजक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संयोजक डॉ विशाल सिंह बघेल के संयुक्त निर्णय अनुसार हुई है। डॉक्टर त्रिवेदी किसी गुट विशेष से नहीं बल्कि संगठन से गहरा नाता बनाये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ही उनके लिए सर्वोपरि है। डॉ त्रिवेदी को जल्द ही संगठन में एक और बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं। Leaders extended their best wishes to Dr. Trivedi, who prioritizes the organization above all else and remains aloof from factional politics.

 डॉ अश्वनी कुमार त्रिवेदी पहले से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सेवाओं के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक रोटरी के माध्यम से भी चिकित्सा सेवा को पीड़ित मानवता तक पहुंचाया। गरीब, पिछड़े तथा दलित क्षेत्र से लेकर जेल की चार दिवारी तक उनके द्वारा शिविर लगाए जाते रहे हैं। दंत रोग चिकित्सा से संबंधित होने के बावजूद डॉक्टर त्रिवेदी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर से भी सहयोग लेते हैं और बड़े-बड़े शिवरों का आयोजन करते रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश का प्रथम गौ चिकित्सा शिविर, कैंसर शिवर, टेस्ट ट्यूब बेबी शिविर, कोरोना काल मे परामर्श एवं दवाइयों का वितरण, राम जन्म मंदिर के शुभारंभ पर राम किट का वितरण, जो कि हार्ट अटैक के लिए राम बाण औषधि है, जबलपूर शहर एवं महाकौशल क्षेत्र में भिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में डॉक्टर अश्वनी कुमार त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके उत्कृष्ट कार्यो के चलते पार्टी उन्हें लगातार चिकित्सा प्रकोष्ठ का दायित्व देते आ रही है। डॉ त्रिवेदी के नियुक्ति होने पर कैविनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहणी, अभिलाष पांडेय एवं नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.विवेक जैन, डॉ. शुभम अवस्थी?, डॉ. वीरेंद्र साहू, डॉ. श्रीकांत साहू आदि चिकित्सकगण एवं शुभचिंतको ने बधाई दी है।