एग्रीमेंट पर साइन के बाद 6 लाख रुपए की डिमांड से बिगड़ी बात, जिसने मिलवाया उसको भी लगाया चूना - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 8 October 2026

एग्रीमेंट पर साइन के बाद 6 लाख रुपए की डिमांड से बिगड़ी बात, जिसने मिलवाया उसको भी लगाया चूना













O
रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित होटल गुलजार के मालिक संजय भाटिया उर्फ नीटू भाटिया से 15 करोड रुपए के लोन के बदले नौ लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। मदन महल पुलिस ने फिर दर्ज कर आरोपी बृजेश तिवारी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि बृजेश तिवारी लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगने का ही काम करता है। यहां तक कि नीटू भाटिया को जिस व्यक्ति ने मिलवाया था, उसे भी बृजेश तिवारी ने चूना लगा दिया। हालांकि अभी कोई और FIR दर्ज नहीं की गई है।Matters went sour after a demand for ₹6 lakh was made following the signing of the agreement; even the person who facilitated the introduction was swindled.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मुलाकात उत्तर प्रदेश प्रयागराज निवासी बृजेश तिवारी ने पश्चिम बंगाल और प्रयागराज में भी लोगों को अपना निशाना बनाया। नीतू भाटिया लोन के लिए प्रयास कर रहे थे, इस बीच उनके पुराने परिचित शिल्पेश द्वारा जानकारी दी गई कि बृजेश लोन दिलवा देगा। बृजेश से नीतू भाटिया ने संपर्क किया और कम ब्याज पर बिना गारंटी करोड़ों रुपए के ऋण की बात तय हो गई। 15 करोड रुपए के लोन के बदले ₹900000 ले लिए गए। होटल व्यवसायी से जब बृजेश तिवारी द्वारा ₹6 लाख की और मांग की गई तो बात बिगड़ गई। नीतू भाटिया को शंका हुई और उन्होंने शिल्पेश को यह सब बातें बताई। तब शिल्पेश ने सचेत किया कि वह खुद भी बृजेश तिवारी का शिकार हो गया है। उसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया है कि वह एक शिक्षण संस्थान को 3500 करोड रुपए का लड्डन आने के नाम पर 71 लाख 50000 रुपए हार चुका है।