कटनी में पहुंची फटे पाइप वाली फायर ब्रिगेड, तीसरी मंजिल तक पानी ही नहीं पहुंचा, सामने हुआ सब तबाह - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 9 November 2026

कटनी में पहुंची फटे पाइप वाली फायर ब्रिगेड, तीसरी मंजिल तक पानी ही नहीं पहुंचा, सामने हुआ सब तबाह


रफीक खान
दीपावली पर यानी कि अमावस की रात कटनी तथा सिवनी जिले के दो परिवारों पर कहर बनकर टूट पड़ी। दोनों जगह तीन-तीन मंजिला मकानों में ऐसी आग लगी कि 6-6 मिलाकर कुल 12 लोगों की मौत हो गई। सिवनी में तो आधी रात के बाद करीब 3:30 बजे अग्नि दुर्घटना हुई तब पूरा परिवार सो रहा था। उसके बावजूद चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि कटनी की घटना रात करीब 11:30 बजे की है। यहां सब लोग जाग रहे थे लेकिन सोते हुए सिस्टम की फायर ब्रिगेड फटा पाइप लेकर पहुंची। जिससे तीसरी मंजिल की आग को बुझाने पानी ही नहीं पहुंच पाया। सब कुछ सामने सामने तबाह हो गया। जबलपुर में अंधेरदेव स्थित विनोद जरी गोटा की दुकान सहित कई जगह छुटपुट आग लगने की घटनाएं हुई है लेकिन कहीं से भी जान के नुकसान की खबर नहीं। A fire engine with a leaking hose arrived in Katni; the water failed to reach even the third floor, and everything was destroyed right before their eyes.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर संभाग के सीमावर्ती जिला सिवनी अंतर्गत छपारा नगर के महावीर वार्ड में रविवार सोमवार की दरमियानी रात एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, एक पुरुष और एक किशोर शामिल है। मृतकों में कुंदन लाल सोनी (75 वर्ष), उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी (65 वर्ष), ऋतु सोनी (42 वर्ष), स्मृति सोनी (40 वर्ष), सूर्या सोनी (45 वर्ष) और आदित्य सोनी (16 वर्ष) शामिल हैं। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची फाइव ब्रिगेड सहित अन्य मददगारों ने अमायरा सोनी (7), रितेश सोनी (45), सौरभ सोनी (43) और आकर्ष सोनी (14) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया उन्हें मामूली छोटों के अलावा कोई नुकसान नहीं पहुंच पाया। इसी तरह आग की दूसरी बड़ी घटना कटनी जिले में घटित हुई। यहां बरही में देर रात तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। हादसे में दो माह के मासूम समेत अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है। रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल की क्राकरी दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम, नातिन आर्या (14), अन्वी (6) और महज दो माह के मासूम सहित परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार का दर्दनाक अंत रातभर आग की लपटों से घिरी इमारत के भीतर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे परिवार को बचाने की कोशिशें चलती रहीं। सुबह करीब 4:30 बजे 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद सुबह करीब 6:30 बजे जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों को बाहर निकाला गया। इसके अलावा जबलपुर के सिविल लाइन में कार, गंगासागर गढ़ा में लकड़ी टाल, कुदवारी अमखेरा में साइकिल की दुकान सहित करीब दर्जन भर स्थान पर अग्नि दुर्घटनाएं हुई है।