रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक-युवती को गुरुवार की शाम कार से कुचलकर मार डाला गया। कार से कुचलने वाला आरोपी मृतक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। यह घटना किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या फिर त्रिकोणी प्रेम प्रसंग का चक्कर? पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक और मृतिका के बीच प्रेम प्रसंग की पुष्टि भी नहीं की है लेकिन मरने वाले युवक- युवती आपस में दोस्त थे। मृतक पाटन से मृतिका से मिलने के लिए आया हुआ था। A love triangle or an old grudge—the accused fled the scene, leaving his car behind; police are investigating.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पाटन निवासी युवक प्रशांत लोधी अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर बेलखेड़ा पहुंचा था। गुरुवार 5 नवंबर की शाम को करीब 5:00 बजे प्रशांत लोधी अपनी महिला दोस्त जागृति महलोंनिया से जबलपुर भोपाल हाईवे पर गुबरा कला गांव के पास सड़क किनारे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की i10 कार पर सवार होकर आरोपी पहुंचा और उसने दोनों को कुचल डाला। युवक और युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रशांत के साथ आया उसका दोस्त भी घबराकर भाग खड़ा हुआ। हालांकि घटना के संबंध में पूरी जानकारी दोस्त के द्वारा ही बाद में पुलिस को दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और युवक युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवती जागृति महलोनिया ब्राह्मण जाति की है और उससे मिलने के लिए प्रशांत लोधी आया हुआ था। आरोपी की प्रशांत से रंजिश थी या फिर जागृति से? यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। हालांकि भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है। देर रात यह भी जानकारी मिली है कि कर में अनिल लोधी तथा राजेंद्र लोधी सवार थे और उन्होंने ही प्रशांत तथा जागृति को कुचलकर मौत के घाट उतारा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर अनिल और राजेंद्र में से कौन प्रमुख दुश्मन था तथा रंजिश किस बात की थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी और तनाव व्याप्त है। पाटन तथा बेलखेड़ा के दो पक्ष भी आमने-सामने आ खड़े हुए हैं। पुलिस का ऐसा मानना है कि आरोपी की युवक युवती से कोई गहरी रंजिश बन गई थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।
