NH 45 पर हादसा, बोलेरो, कार और पिकअप चरपट, भगदड़ मची, नशे में धुत मिला ट्रक चालक गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 19 November 2026

NH 45 पर हादसा, बोलेरो, कार और पिकअप चरपट, भगदड़ मची, नशे में धुत मिला ट्रक चालक गिरफ्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर भेड़ाघाट में स्थित एक ढाबे में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। NH 45 पर स्थित इस ढाबे में जब कुछ लोग आग ताप रहे थे और कुछ खाना खा रहे थे, तभी मक्के से लदा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो, कार तथा पिकअप वाहन को कुचलता हुआ ढाबे में घुस गया। इस दौरान ट्रक के कुचलने से आग ताप रहे तथा खाना खा रहे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों में ढाबा संचालक भी शामिल है। मरने वालों में एक ढाबे का कर्मचारी तथा दो शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारी है। पुलिस ने शराब के नशे में धुत ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। Accident on NH 45: Bolero, car, and pickup truck mangled; chaos ensues; truck driver, found heavily intoxicated, has been arrested.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि बुधवार तथा गुरुवार की दरयानी रात करीब 3:00 बजे भेड़ाघाट थाना अंतर्गत खैरी बंधा क्षेत्र में स्थित ढाबे पर सब कुछ सामान्य था। आधी रात के बाद कुछ लोग आग ताप रहे थे तो कुछ खाना खा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक शहपुरा की ओर से आते हुए वहां कहर बन गया। ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मारी और फिर लोगों को कुचलता हुआ आ घुसा। घटना में रामपुर गोरखपुर निवासी मोनू भंडारी, मुरैना निवासी बलराम सिंह और धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। मोनू भंडारी ढाबे में काम करता है, जबकि बलराम सिंह और धर्मेंद्र पास में ही स्थित शराब दुकान के कर्मचारी हैं। घटना में घायल ढाबा संचालक राजा साहू तथा सोनू नाम के व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने ट्रक भी जप्त कर लिया है।