पुलिस पर खदेड़ने का आरोप, एक गंभीर रूप से घायल, गोताखोरों ने दो घंटे में निकाला लापता 3 को - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 10 November 2026

पुलिस पर खदेड़ने का आरोप, एक गंभीर रूप से घायल, गोताखोरों ने दो घंटे में निकाला लापता 3 को


रफीक खान
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस की गाड़ी देखकर चार युवकों ने दौड़ लगा दी और वे तालाब में गिर गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर है। लापता तीनों युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और गोताखोरों की 2 घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पर युवकों को खदेड़ने का आरोप है। अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर भी हंगामा हुआ। क्षेत्र में काफी तनाव का माहौल बन गया है। Allegations that police chased them; one person critically injured; divers recovered three missing individuals within two hours.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि चौपाटी के पीछे स्थित झूला पुल तालाब के पास चार युवक बैठकर शराब पी रहे थे या फिर जुआ खेल रहे थे। सोमवार की शाम करीब 7:30 से 7:45 के बीच कोतवाली और सुहागपुर पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग करते हुए पहुंची। पुलिस की गाड़ियां देखकर युवक वहां से भाग खड़े हुए। युवक तालाब में कूदे या दुर्घटनावश गिर पड़े? यह स्पष्ट नहीं है। इसी बीच आरोप है कि पुलिस ने बेवजह युवकों को खदेड़ा। जान बचाने के चक्कर में वे तालाब में गिर गए। इस घटना में शहडोल के घरौला मोहल्ला कांग्रेस भवन के पीछे रहने वाले समीर वंशकार, गौरव वंशकार और दुर्गेश वंशकार की मौत हो गई। चौथा युवक पुष्पेंद्र उर्फ पंकज चोटिल तथा अचेत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। स्थानीय लोगों की भीड़ के आक्रोश का दबाव और पुलिस पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि अस्पताल पहुंचे तीनों युवकों को ना तो समय पर एंबुलेंस मिली और ना ही अस्पताल में डॉक्टर और इलाज? जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क्षेत्रीय जनों के साथ देर रात तक धरने पर भी बैठे रहे। पुलिस तथा प्रशासन ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की।