रफीक खान
मध्य प्रदेश के पाटन इलाके में बिजली विभाग के एक आउटसोर्स कर्मचारी की नृशन्स हत्या कर दी गई। युवक सब स्टेशन में ऑपरेटर का काम देख रहा था। सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के साले के रूप में मृतक की पहचान हुई है। सूचना के बाद भाजपा विधायक पाटन स्थित घटनास्थल पहुंचे और फिर परिजनों के बीच भी। गोली मारकर की गई हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें बनाई गई है। BJP MLA also reached the spot and among the family members, who were also attacked with sharp weapons.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि पाटन थाना अंतर्गत क्षेत्र ननवारा गांव स्थित बिजली सब स्टेशन में 40 वर्षीय गजेंद्र सिंह लोधी सब स्टेशन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान ही अज्ञात हमलावरों द्वारा उसकी पीठ में गोली मारी गई और फिर सिर पर धारदार हथियारों से वार किया गया। हमलावरों ने मृतक का मोबाइल भी तोड़ डाला। सूचना पर पाटन पुलिस के अलावा जबलपुर से क्राइम ब्रांच की टीम, एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में बिजली आपूर्ति बंद करने से लेकर ग्रामीणो से विवाद और पुरानी रंजिश के कुछ मामले सामने आए हैं। पुलिस गंभीरता से इन पर जांच करते हुए पतासाजी कर रही है। उधर मृतक का भारतीय जनता पार्टी से अपने बहनोई के माध्यम से जुड़ाव के चलते पुलिस विशेष सक्रियता और सतर्कता दिखा रही है। पुलिस ने करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों से अब तक पूछताछ भी कर ली है।
.jpg)