जस्टिस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा की बेंच ने चीफ सेक्रेटरी और चीफ मिनिस्टर को ऑर्डर कॉपी भेजने के दिए निर्देश - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 28 November 2026

जस्टिस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा की बेंच ने चीफ सेक्रेटरी और चीफ मिनिस्टर को ऑर्डर कॉपी भेजने के दिए निर्देश


रफीक खान
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में जस्टिस जीपी अहलूवालिया तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डिवीजन बेंच ने पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली, लापरवाही, तथ्यों को छुपाने और नागरिकों के अधिकारों की प्रति शर्मनाक उदासीनता पर तीखा प्रहार किया है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने पुलिस विभाग पर भड़कते हुए डीजीपी को कड़ी फटकार लगाई। जस्टिस द्वय ने पारित आदेश में पुलिस विभाग को बेलगाम घोड़ा बनाने की कोशिश करारते हुए सीनियर अधिकारियों को इसका जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही आदेश की कॉपी मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री को भेजने के लिए भी कहा है। इसका सीधा सा आशय है कि पुलिस विभाग में चल रहे ढर्रे पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव गंभीरता से ध्यान दें। The bench of Justice Ahluwalia and Justice Anuradha issued directions to send a copy of the order to the Chief Secretary and the Chief Minister.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ग्वालियर पुलिस की शर्मानाक कारगुजारी सामने आई है। यहां पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर RI को कुल 34 मांग-पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 3 पर ही कार्रवाई की गई और शेष 31 को दबा दिया गया। जेल में बंद कैंसर पीडि़त नरहरि को इलाज के लिए एम्स नहीं भेजा जा सका था। हाईकोर्ट में 25 नवंबर को नियमित रीडर हरिओम शर्मा ने अनुपालन रिपोर्ट पेश करने की अनुमति दी थी, जिसे स्थानापन्न रीडर मो. साबिर ने काट दिया और 26 नवंबर को बिना कोर्ट की अनुमति के नई अनुमति दर्ज कर दी। इस मामले में पहले कोर्ट में पेश जवाब में छिपाया गया। इस पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की ओर से पेश टिप्पणियों में विभाग को क्लीन चिट देते हुए कहा गया था कि पुलिस की ओर से कोई उदासीनता नहीं बरती गई और आपराधिक अपील में जमानत अर्जी पर कैदी के जीवन व स्वतंत्रता का प्रश्न नहीं उठता। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि डीजीपी ने रिकॉर्ड का अवलोकन किए बिना ही खुद को और अपने विभाग को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि डीजीपी की जानकारी और मार्गदर्शन में ही तथ्यों पर पर्दा डालने का खेल चल रहा है और वे उन अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की कोई परवाह नहीं है। कोर्ट के तलब करने पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि रिजर्व इंस्पेक्टर रंजीत सिंह सिकरवार और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच पूरी होने तक उनका निलंबन बहाल नहीं किया जाएगा। हालांकि, एसएसपी द्वारा एडिशनल एसपी को प्रारंभिक जांच सौंपकर एक महीने का समय मांगने और खुद के 'ट्रेनिंग पर होने' का हवाला देने पर कोर्ट ने ऐतराज जताया।