एक महिला और युवती को जेल ना भेजने के बदले ₹10 हजार में हुई डील, लोकायुक्त पुलिस ने दोनों का दबोचा - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 28 November 2026

एक महिला और युवती को जेल ना भेजने के बदले ₹10 हजार में हुई डील, लोकायुक्त पुलिस ने दोनों का दबोचा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले में पुलिस विभाग के एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने रिश्वतखोरी की नई स्टाइल निकाली लेकिन फिर भी वह लोकायुक्त पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाया। बिछाए गए जाल में टीम ने उसे फंसा ही लिया। एक महिला तथा युवती को जेल ना भेजने के बदले ₹10000 में डील की गई थी। टीम ने उसे ₹6000 की रिश्वत एक चाय वाले के हाथों लेने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। A deal was ustruck for ₹10,000 to prevent a woman and a young woman from being sent to jail; the Lokayukta police apprehended both individuals.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि तराना थाना क्षेत्र की नैनावद चौकी में पदस्थ एएसआई मोहनलाल मालवीय ने एक महिला और युवती को कथित झूठे अपराध में जेल नहीं भेजने के बदले ₹10000 रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में तराना थाना अंतर्गत क्षेत्र के कोलवा निवासी ईश्वर राजोरिया ने शिकायत की शिकायत के सत्यापन के बाद योजना बनाई गई। तभी पता चला कि ASI मालवीय ने एक चाय दुकान चलाने वाले जितेंद्र सिंह देवड़ा के जरिए रिश्वत लेने के निर्देश दिए हैं। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने देवड़ा तथा ASI दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में देवड़ा ने स्पष्ट बता दिया कि उससे यह रकम मोहनलाल मालवीय ने लेने के लिए निर्देशित किया था।