रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिले में कलेक्टर-एसपी तथा आबकारी अधिकारी सहित व्यापक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के हटाए जाने के बावजूद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। शनिवार को फिर शराब पीने के बाद दो युवकों की तबीयत बिगड़ी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा इलाके की सरकारी लाइसेंसी दुकान सील कर दी गई है। Despite extensive reshuffles—including the reassignment of Collectors, SPs, and excise officials—the system remains off track; CM issues directives.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सागर जिले के मोती नगर थाना अंतर्गत मछरयाई क्षेत्र में 35 वर्षीय विष्णु खटीक तथा 22 वर्षीय कमलेश सोनी नामक दो युवकों की शराब पीने के बाद हालत बिगड़ गई। सूचना पर दोनों को ही जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण व प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन विष्णु खटीक की मौत हो गई। कमलेश सोनी की हालत गंभीर मानते हुए उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। दोनों ने शराब मछरयाई इलाके में स्थित लाइसेंसी दुकान से खरीदी थी। पुलिस ने दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं तथा कलेक्टर ने शराब दुकान को सील करवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि और कितने लोगों की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी है? उल्लेखनीय है कि सागर में जहरीली शराब कांड के बाद सरकार की काफी किरकिरी हुई। विपक्ष के निशाने पर सरकार को अपना काफी बचाव करना पड़ा। इसी बीच देवास में भी जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत का मामला सामने आ गया। U इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली तथा निर्देश दिए। सागर में जहरीली शराब कांड के दौरान पुलिस अधीक्षक रहे सुजानिया ने इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे ñ के भी कई तरह के मायने निकल गए। कुल मिलाकर शराब में जहर का मामला सरकारी व्यवस्था के स्तर पर अभी तक कंट्रोल में नहीं है
