रफीक खान
मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने जंगल विभाग के एसडीओ संजू और संजीव कुमार शर्मा के छिंदवाड़ा तथा पचमढ़ी के ठिकानों पर शनिवार को छापा मार करवाई कर दी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। संजीव शर्मा के यहां से 25 लाख रुपए कैश तथा 1.5 किलो सोना मिलने की खबर है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर होटल रिसोर्ट तथा अन्य इन्वेस्टमेंट के कागजात भी बरामद किए गए हैं। टीमें इसकी लगातार जांच कर रहे हैं। संजीव शर्मा रजवान सेवा संवर्ग के अधिकारी हैं और वह भारतीय वन सेवा संवर्ग पर पदोन्नत होने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका आईएफएस अवार्ड भी खटाई में पढ़ सकता है।Simultaneous operations were conducted in Chhindwara and Pachmarhi; an investigation is underway into the discovery of assets disproportionate to known sources of income, on a large scale.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि संजू उर्फ संजीव कुमार शर्मा का आलीशान निजी बांग्ला छिंदवाड़ा में है। वर्तमान में उनकी पदस्थापना पचमढ़ी में है। वह एसडीओ फॉरेस्ट स्तर के अधिकारी हैं और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सहायक संचालक तथा उपसंचालक का प्रभार भी उनके पास में है। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में 25 लाख रुपए कैश, 1 किलो 700 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी, भारी मात्रा में सोना चांदी के आभूषण और बर्तन आदि, कई होटल रिसोर्ट के कागजात, अन्य संपत्तियों की दस्तावेज बरामद किए गए हैं। छिंदवाड़ा में पूरी कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी अजय मिश्रा और पचमढ़ी में एसपी सुनील पाटीदार के नेतृत्व में की जा रही है। अभी दोनों टीमों द्वारा छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी में प्लाट, मकान, वाहन, एग्रीकल्चर जमीन, पर्यटन क्षेत्र में कीमती कई जमीनों का पता भी चला है। बैंक खातों को भी जप्त कर लिया गया है, बैंक खातों को चीज कर दिया गया है लॉकर्स का भी पता लगाया जा रहा है।
