रफीक खान
धर्म और आध्यात्म के माध्यम से शांति का फैलाव किया जाता है लेकिन इस समय बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बिगड़े बोल की वजह से कानून व्यवस्था को चुनौती मिल रही है। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दतिया के करेरा में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्णा की तुलना करते हुए जो अपमानजनक टिप्पणी की गई, उससे यादव महासभा खास तौर से बुरी तरह आहत है। यादव महासभा विरोध में जहां सड़क पर उतर आई है तो वही धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक भी जूते और तेल पिलाए हुए डंडों को लेकर उनसे टकराने के लिए लालायत है। स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन जहां इन्हें नियंत्रित करने के लिए परेशान है, वही सड़कों पर हो रहे शक्ति प्रदर्शन के चक्कर में जगह-जगह जाम लग रहा है।
The Yadav Mahasabha held a rally, leading to arrests by the police; meanwhile, their supporters took to the streets, armed with well-oiled batons.
शुक्रवार को छतरपुर में यही नजारा रहा। यादव महासभा के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्णा को टेड़ा मेड़ा और उनकी आलोचना करते हुए मखौल उड़ाने को निंदनीय करार दिया है। धीरेंद्र शास्त्री पर कार्रवाई की मांग की है। FIR सहित अन्य कानूनी प्रतिबंधों की मांग को लेकर यादव महासभा ज्यादा आगे बढ़ती, इसके पहले ही पुलिस ने रोक कर नेता व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बागेश्वर धाम पहुंचने की आहट पाकर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक सक्रिय हो गए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए यादव महासभा के लोगों से सीधे टकराने की कोशिश कर डाली। समर्थकों का कहना है कि जो यहां आएगा, उसका स्वागत लाठियों और जूते से किया जाएगा। यह पूरा मामला न सिर्फ राज्य सरकार और उसके संबंधित विभागों बल्कि आम नागरिकों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के सड़क पर आने से कई किलोमीटर तक जाम लग गए और लोगों को बेहद परेशान होना पड़ा।
