रफीक खान बेल्जियम में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान एक युवा छात्र मजदूर और उसके साथियों को सोने की 49 सोने की ईंटे तथा कीमती सिक्कों का खजाना मिला है। यह खबर हमारे भारत देश की नहीं है, पर भारत सहित पूरी दुनिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है। खबर अगस्त माह की है लेकिन दुनिया भर के बड़े मीडिया ग्रुप ने इसे अब लिफ्ट किया है। मिले सोने की कीमत 100 करोड़ यानी कि 10 मिलियन यूरो आँकी जा रही है। A bag was kept hidden in a small cellar; upon opening it, a treasure worth crores was discovered, including gold coins.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि 19वीं सदी के आखिर में एक अमीर शराब कारोबारी परिवार के सदस्य थिओफिलस वान इसशे यहां रहते थे। उनके बंगले के पास से सीवर लाइन निकाली जा रही है। सीवर लाइन की खुदाई के दौरान जब निर्धारित गहराई के आखिरी हिस्से में मजदूर उतरे थे, तभी उन्हें दीवार से घिरा और ढका हुआ एक तहखाना नजर आया। जिसे खोदने पर उसमें एक बैग मिला। बैग में सोने की 49 सोने की ईंटे तथा कई सिक्के मिले। सोने का खजाना देखकर मजदूरों में खुशी के साथ शोर शराबे की स्थिति बन गई। सूचना पाकर बेल्जियम पुलिस मौके पर पहुंची और पूरा खजाना अपने कब्जे में ले लिया। खजाने को सुरक्षित रखवा दिया गया है। बेल्जियम के कानून के मुताबिक इसके असली मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यदि वर्ष 2031 तक इसका कोई असली कानूनी मलिक सामने नहीं आता है या मिलता है तो फिर इस खजाने को खोजने वाले मजदूरों में ही बांटने का प्रावधान लागू किया जा सकता है। इसमें से कुछ हिस्सा सरकार के खजाने में भी चला जाएगा। हालांकि यह सब काम ना तो आसान है ना ही जल्दी हो पाना संभव है। इसके लिए पूरी तरह बेल्जियम के कानून का पालन किया जाएगा।