
रफीक खान
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास नेशनल हाईवे 715 पर रंगाजान हाथी कुली टी स्टेट कोर रेंज में शुक्रवार को एक मिनी बस कंटेनर से सीधे टकरा गई। इस घटना में 24 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की देर शाम तक और मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 26 पर पहुंच गया। 20 लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिनी बस इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि उसे कई हिस्सों में काटकर शवों को बाहर निकाला जा सका। मरने वालों में महिला पुरुष और नाबालिक बच्चे ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं। Bodies recovered after cutting open the badly damaged minibus; death toll reaches 26, with 20 others critically injured.
घटना के संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि यह मिनी बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। क्लोज सर्किट कैमरों के वीडियो और फुटेज से पाया गया कि मिनी बस ने अचानक लाइन चेंज कर दी और अनियंत्रित होकर वह सामने से आ रहे एक बड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इसके बाद कोहराम मच गया। मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। यह भी पता चला है कि मिनी बस का ड्राइवर ओवर स्पीड चलने का आदी था। ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस मिनी बस का कई बार पहले चालान किया जा चुका था। घटना में अब तक 26 लोगों की मौत की खबर है। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए 20 लोगों को कोहोरा मॉडल अस्पताल तथा अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा सरकार के अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा मिनी बस में मरने वाले तथा घायलों को बाहर निकल गया। सबसे पहले ज्योति मांझी, दर्पण माझी, अनुराग ग्वाल, अब्दुल मजीद, राशिद अली, हाफिजा खातून तथा फरहाना यासमीन को बाहर निकाला गया। इनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा था। मृतकों की पहचान करने का सिलसिला जारी है। अब तक 14 लोगों की शिनाख्त होना बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से घायलों तथा मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान की गई है। मामले की जांच भी की जा रही है। मरने वालों के शवों का पोस्टमार्टम करने के उपरांत शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।