रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी के एक जिला अध्यक्ष का मध्य प्रदेश में दिया गया भाषण इस समय सोशल मीडिया तथा राजनीतिक हलके में जमकर चर्चित हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनके भाषण का वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो में नेताजी ने अपने विधायक को पागल कह दिया। जैसे ही उन्होंने विधायक को पागल बोला- पूरे आयोजन स्थल पर सन्नाटा छा गया। स्थिति को भांपकर फौरन अध्यक्ष जी ने पैंतरा बदला और उनकी तारीफों के कसीदे गढ़ डाले। हालांकि समझने वाले उनके पूर्वाग्रह से वाकिफ है और खासतौर से भाजपा हल्के में यह माना जा रहा है कि अध्यक्ष ने पहले दिल की बात कह दी और फिर दिमाग से उसे संभालने की कोशिश भी कर डाली। The video of this speech by the leader went viral, becoming a major topic of discussion on social media and within political circles in MP.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित एक जिला स्तरीय बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव मंच पर बोलने जैसे ही खड़े हुए तो उन्होंने कहा हमारा विधायक तो पागल है। यह जुमला जैसे ही उनकी जुबान से निकला, मंच तथा शामिल भाजपा के कार्यकर्ता सन्न रह गए। जसवंत जाटव ने स्थिति को समझा और उन्होंने कहा कि वह पागल तो है लेकिन पिछोर की प्रगति और उन्नति के लिए, पिछोर को जिला बनाने के लिए, पिछोर के कार्यकर्ताओं के लिए...। हालांकि बात यही तक खत्म नहीं हुई, मंच पर मौजूद विधायक प्रीतम लोधी भी जिला अध्यक्ष का कुर्ता खींचते रह गए। लोगों ने संदर्भ भी जोड़ दिया कि विधायक प्रीतम लोधी से जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव कई दिनों से परेशान है। हाल ही में जिला अध्यक्ष के रिश्तेदारों के साथ पीतम लोधी के रिश्तेदारों ने मारपीट की लेकिन पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। प्रीतम लोधी के दबाव में इसके पहले भी ऐसी ही घटनाएं सामने आ चुकी है।
