रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बड़ी ओमती मस्जिद के सामने भरती पर झूलेलाल मंदिर के पास जमकर पथराव तथा बमबारी की घटना के बाद तनाव व्याप्त है। उत्कल यादव उड़िया समाज गांजा, स्मैक, चरस जैसे नशे के सौदागरों के आतंक से त्रस्त होकर सड़क पर उतर आया है। ओमती थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक मार्च किया है तथा ज्ञापन सौंपा है। आरौप है कि नशे का गोरखधंधा करने वाले संगठित होकर क्षेत्रीय लोगों को आतंकित करते चले आ रहे हैं। आपत्ति करने पर गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। इस घटना में आधा दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Dominance of drug dealers selling ganja, smack, and charas; dispute arises over moving a vehicle; memorandum submitted to the SP.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि टीना यादव के घर के सामने खड़ी एक गाड़ी को हटाने की बात कहने पर विवाद खड़ा हो गया। पल भर में ही गाली गलौज के साथ लाठी, तलवार निकल आए। टीना यादव, विक्रम यादव, मयंक यादव समेत कई लोगों के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वाले सुभाष सोनकर, अमन सोनकर, अरमान सोनकर, गोलू सोनकर, बिक्री सोनकर, साहिल सोनकर, कुणाल सोनकर, शिव सोनकर, डब्बू गोंड आदि दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने पथराव, पाइप बम आदि फेंकना शुरू कर दिए। इसके बाद उत्कल यादव समाज के लोग भी वहां आ पहुंचे। दोनों पक्षों का आमना सामना हुआ। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। तब उपद्रव और विवाद करने वाले लोग वहां से भाग खड़े हुए। उत्कल यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग मामले में निष्पक्ष तथा गंभीरता से जांच करने की मांग और कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले। पुलिस ने इलाके में बल तैनात कर दिया है तथा जांच भी की जा रही है।
.jpg)