ठाणे में 8 करोड़ के नकली नोट जब्त - khabarupdateindia

खबरे

ठाणे में 8 करोड़ के नकली नोट जब्त

ठाणे में 8 करोड़ के नकली नोट जब्त

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे में 8 करोड़ के नकली नोट मिले हैं। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जाली नोटों के मामले के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ होने का संदेह है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ठाणे के कासारवडवली इलाके में करोड़ों के नकली नोट जब्त किए गए. पुलिस को शक है कि ये नोट अन्य देश से भारत आए हैं। बताया गया है कि मीरा रोड के पास एक इनोवा कार (एच 04 डीबी 5411) में नकली नोटों की तस्करी की जा रही थी। इसी के तहत पुलिस ने मौली स्नैक्स कार्नर, गायमुख चौपाटी, घोडबंदर रोड परिसर में जाल बिछाया। उस वक्त पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका और उसकी तलाशी लेने पर कार की पीछे की सीट के नीचे 4 खाकी रंग के बॉक्स थे। जब बैग खोला गया तो दो हजार रुपए के कुल 8 करोड़ नकली नोट मिले। पुलिस ने कार में सवार राम रही शर्मा (52) और राजेंद्र रघुनाथ राउत (58) को हिरासत में ले लिया. ये नकली नोट अलग-अलग नंबर के थे, दोनों ने इन्हें प्रचलन में लाने की साजिश रची। पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये नोट कहां से आए, इतनी बड़ी संख्या में ये नोट कहां से छापे गए और किसे दिए जाने थे।