भारत में ओमिक्रॉन के 11 सब-वेरिएंट्स के मिलने की पुष्टि कोविड टीका सभी पर असरदायक - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 6 January 2023

भारत में ओमिक्रॉन के 11 सब-वेरिएंट्स के मिलने की पुष्टि कोविड टीका सभी पर असरदायक

भारत में ओमिक्रॉन के 11 सब-वेरिएंट्स के मिलने की पुष्टि कोविड टीका सभी पर असरदायक

नई दिल्ली । दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भारत में अब तक एयरपोर्ट और बंदरगाह से आए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच में ओमिक्रॉन के 11 सब-वेरिएंट्स के मिलने की पुष्टि हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक 24 से 4 जनवरी के बीच में कुल 19227 अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों की स्क्रीनिंग की गई है। इस बीच विदेश से आने वाले 124 लोग अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें आइसोलेट किया गया है। वहीं इन संक्रमित मरीजों में 11 वेरिएंट्स के मिलने की पुष्टि हुई है जिसमें तेजी से दुनिया भर में पैर पसार रहा एक्सबीबी वेरिएंट्स भी शामिल है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इन सभी वेरिएंट पर भारतीय टीकों ने संतोषजनक असर दिखाया है इसलिए फिलहाल नई वैक्सीन की जरूरत नहीं महसूस हुई है।चीन सहित लैटिन अमेरिकी देशों में कोरोना ने हाहाकार मचा दिया है। भारत में भले ही अभी कोरोना का भयावह रूप नहीं दिख रहा है। लेकिन एक्सबीबी वेरिएंट के मामलों में 65 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। उत्तर भारत में एक्सबीबी वेरिएंट के मरीज मिल रहे है। समझने की बात है कि नवंबर तक तीन चौथाई मामलों में इसके मामले थे मगर अब यह बढ़कर 65 फीसदी हो गया है।