पीएम मोदी 15 जनवरी को दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 13 January 2023

पीएम मोदी 15 जनवरी को दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी

पीएम मोदी 15 जनवरी को दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी


सिकंदराबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत ट्रेन को डिजिटल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने मीडिया को यह जानकारी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और किशन रेड्डी उद्घाटन के दौरान यहां सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। किशन रेड्डी ने बुधवार रात एक विज्ञप्ति में कहा कि संक्रांति के अवसर पर तेलुगू लोगों को तोहफे के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिष्ठित वंदे भारत ट्रेन को सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। देश की आठवीं वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी लगभग आठ घंटे में तय करेगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि ट्रेन रास्ते में वारंगल खम्मम विजयवाड़ा और राजमुंदरी स्टेशनों पर रुकेगी।


#khabarupdateindia, #indianews