विकास यात्रा में खुजली से बेहाल हुए मंत्री, कपड़े उतारे और कार्यक्रम छोड़कर भागे - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 9 February 2023

विकास यात्रा में खुजली से बेहाल हुए मंत्री, कपड़े उतारे और कार्यक्रम छोड़कर भागे

विकास यात्रा में खुजली से बेहाल हुए मंत्री, कपड़े उतारे और कार्यक्रम छोड़कर भागे

मध्यप्रदेश में इस समय विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक पहुंचकर विभिन्न कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के साथ अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जब मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्हें अचानक जोर-जोर से खुजली होने लगी। पीएचई मंत्री ने थोड़ी देर तक हो रही इस खुजली को सहन किया, लेकिन जब यह खुजली असहनीय हो गई तो मंत्री यादन अचानक जोर-जोर से मंच पर खुजाने लगे। उसके बाद उन्होंने अपने कपड़े उतारे और पानी से अपने शरीर को धोया। मंत्री जी का खुजली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।