khabarupdateindia

दमोह की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मलिक सहित 3 की मौत, अवैध रूप से संचालित हो रही थी







जबलपुरI मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार की दोपहर एक फटाका फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गयाI घटना में फैक्ट्री मालिक के अलावा दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गईI जबकि दर्जन भर के करीब फैक्ट्री कामगार गंभीर रूप से झुलस गए हैंI यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित होना बताया जा रहा हैI फैक्ट्री संचालक का नाम छुट्टन असाटी है।


धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक और दो महिलाओं की मौत हो गई। फैक्ट्री में काम कर रहे 15 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। शहर में जहां पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, वह रिहायशी इलाका है। यहां अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता इसका संचालन कर रहा था। दीपावली के त्योहार के चलते पटाखा बनाने का काम चल रहा था। मंगलवार को अभय गुप्ता करीब एक दर्जन मजदूरों के साथ फैक्ट्री में मौजूद था। बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर के आधे हिस्से के चीथड़े उड़ गए। हादसे में शहर के कछियाना मोहल्ला निवासी रिंकी (32) और अपूर्वा (19) की भी मौत हो गई। फैक्ट्री संचालक गुप्ता के पास दमोह से 12 किलोमीटर दूर इमलाई फैक्ट्री क्षेत्र में बारूद संग्रहण का परमिट था, लेकिन वह अवैध रूप से अपने घर के पिछले हिस्से में पटाखा फैक्ट्री का संचालन कर रहा था।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia