BIG BOSS के पहले विजेता एलविश यादव रेव पार्टी को लेकर मुसीबत में, विदेशी लड़कियों को बुलाने का आरोप, 9 जहरीले सांप बरामद - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 3 November 2023

BIG BOSS के पहले विजेता एलविश यादव रेव पार्टी को लेकर मुसीबत में, विदेशी लड़कियों को बुलाने का आरोप, 9 जहरीले सांप बरामद






बिग बॉस ओट के पहले विजेता तथा फेमस यूट्यूबर एलविश यादव एक बड़े संकट में उलझ गए हैं। उन पर रेव पार्टी को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगे हैं। साथ ही नोएडा पुलिस ने फिर भी दर्ज कर ली है। जिसमें एल्विस यादव नामजद आरोपी है। एल्विस विदेशी लड़कियों और सांपों की जहर वाली रेप पार्टी के मुख्य कर्ताधर्ता बनकर मोटी रकम वसूलने में जुटे हुए थे। पुलिस ने 9 जहरीले सांप के अलावा अन्य आपत्तिजनक तथा प्रतिबंधात्मक चीजों को बरामद किया है।

 पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आरोप है कि एल्विश यादव ने विदेशी लड़कियों के साथ गैरकानूनी ढंग से रेव पार्टी की थी और इस पार्टी में नशे के लिए कोबरा समेत कई जहरीले सांपों के जहर का इस्तेमाल हुआ था इतना ही नहीं, यह भी आरोप है कि पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए ये लोग मोटी रकम वसूलते थे नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 में रेड मारकर इस रेव पार्टी का खुलासा किया पुलिस ने रेड के दौरान रेव पार्टी से 9 जहरीले सांप भी बरामद किए। इतना ही नहीं, आरोपियों के पास से 20 से 25 ML नशीला जहर भी बरामद हुआ है बरामद सांपों में 5 कोबरा, 2 दोमुहे सांप, 1 लाल सांप, 1 अजगर शामिल है पुलिस ने सेक्टर 51 सैफरन वेंडिंग विला में सूचना मिलने पर की रेड की थी, जिसके बाद इस रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ वन विभाग ने वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है और यह मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का है


मुखबिर के जरिए हुआ भंडाफोड़

जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 49 थाने में पीएफए ऑर्गेनाइजेशन के एनिमल वेलफेयर ऑफ‍िसर गौरव गुप्ता ने यह शिकायत दर्ज कराई है
इसके आधार पर ही एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, एल्विश यादव स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ नोएडा व एनसीआर के फार्मो में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों/यूट्यूबर्स के साथ वीडियो शूट कराते हैं और गैरकानूनी रूप से रेव पार्टियों को अंजाम देते हैं, जिसमें बकायदा विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं एफआईआर में कहा गया है कि एक मुखबिर ने इस पूरे मामले में एल्विश यादव से संपर्क किया और नोएडा में रेव पार्टी करने वाले व सांपों व कोबरा वेनम का प्रबंध करने को कहा था, जिस पर उन्होंने अपने एजेंट राहुल का नाम बताया और उसका मोबाइल नंबर दिया और कहा कि इस व्यक्ति से मेरा नाम लेकर बात कर लो दरअसल इसी मुखबिर के जरिए पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस तथा वन विभाग इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले समय में कुछ और बड़े खुलासों की उम्मीद है।