केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे का एक और वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाला तो भाजपा ने इसे बताया फेक, पहले भी एक वीडियो हो चुका है वायरल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 12 November 2023

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे का एक और वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाला तो भाजपा ने इसे बताया फेक, पहले भी एक वीडियो हो चुका है वायरल


 





RAFIQUE KHAN

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में इस समय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बेटा सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व ही नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस करोड़ों के लेनदेन वाले इस वीडियो का अब तक सच लोगों के सामने नहीं रख सकी तो वही दूसरा एक और वीडियो वायरल हो गया। जिसमें 500 करोड रुपए के लेनदेन की चर्चा हो रही है।
1 मिनट 21 सेकंड के इस कथित वीडियो के बारे में सच्चाई जांच एजेंसियां ही पता लगा सकता लगा सकती हैं। बहरहाल तोमर के बेटे के इस वीडियो को कांग्रेस ने जहां ट्विटर हैंडल पर लेकर चुटकी ली है तो वहीं भाजपा ने इसे फेक बताया है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दूसरा वीडियो बहु प्रसारित होने के बाद कांग्रेस एक बार फिर हमलावर हो गई है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं। जांच एजेंसियां कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं।
 वीडियो की सत्यता की जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। आयकर, ईडी, सीबीआइ जैसी जांच एजेंसियां कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, यह भी अपने आप में सवाल है1सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री तोमर संभागीय मीडिया कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पहले कथित वीडियो के संबंध में पूछे गए सवाल के जबाव में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा, फर्जी मामलों में समय बर्बाद मत कीजिए।

एमपी कांग्रेस ने लिखा है 

एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो पोस्ट करते हुए एमपी कांग्रेस ने लिखा है, बीजेपी सांसद और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर का एक और वीडियो वायरल। मंत्री पुत्र इस बार 500 करोड़ की डील करते नज़र आ रहे हैं। मोदी जी, पूरा मध्यप्रदेश निगलना है?
गौरतलब है कि पांच नवंबर को बहुप्रसारित पहले वीडियो के बाद देवेंद्र तोमर ने मुरैना के सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराके पुलिस अधीक्षक से वीडियो की गहराई से पड़ताल करने की मांग की थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह का कहना है कि वीडियो बहुप्रसारित करने वाले की जांच चल रही है। काफी लंबी चेन होती है। इसलिए इसमें समय लग रहा है। अभी शिकायतकर्ता देवेंद्र तोमर के भी बयान नहीं हुए हैं।


एक मिनट 31 सेकेंड के वीडियो में
(कथित वीडियो में ए-वीडियो काल करने वाला, डी- देवेंद्र तोमर, https://www.khabarupdateindia.com/ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।)




ए - चंड़ीगढ़ से ट्रांसफर देंगे।
डी- ठीक है।



ए - उनका सीए बताएगा, इनके पास एबरी मंथ 50 सीआर, 100 सीआर या 500 सीआर है, कितना है
डी - नो प्राब्लम


ए- एवरी मंथ लेना है।
डी - नो प्राब्लम


डी - पहले मंथ कितना देंगे

ए- पहले मैंने उनको 250 बोला है।


डी - ठीक है।
ए- पहले उनका सीए मेरे बैंक मैनेजर को मिलेगा, तो वहां से कन्वर्ट करेगा, आपके पास आ जाएगा, आपको मोनेडो भेजना है। आप फिर जैसे चाहे मोनेडो भेज देना


डी - ठीक है, आप तो पहले अपने अकाउंट में मंगा लो, फिर भेज देंगे।
ए- मोनेडो में तो 50 परसेंट अपना इक्विटी शेयर रखिए


डी - रखेंगे, नो प्राब्लम

डी - मनी का एक बार प्रोपर हो जाए, फिर कर लेंगे।


ए- मनी का मैं उनको बोल देता हूं, अपना चैनल कीजिए, हम रेडी हैं।
ए- आज शाम को पूरा कर भैय्या आपको बताता हूं।


डी- ठीक है।